WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

20 हजार के बदले में 48 हजार रुपए लेने के बाद भी और रुपयों की मांग करने वाला आरोपी पकड़ाया! 

फरियादी द्वारा दिया गया ब्लैंक चेक जब्त! 

1608

20 हजार के बदले में 48 हजार रुपए लेने के बाद भी और रुपयों की मांग करने वाला आरोपी पकड़ाया! 

 

Ratlam : रतलाम के बालाजी नगर निवासी युवक मंगलेश पिता कन्हैयालाल राठौर ने माणकचौक थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मुझे रुपयों की आवश्यकता होने पर मैंने 18 मार्च 2019 को चांदनीचौक के सराफा व्यवसाई राजेश सोनी निवासी दीनदयाल नगर से

20 हजार रुपए उधार लिए थे। जिसके बदले राजेश सोनी ने फरियादी मंगलेश से से एक हस्ताक्षर युक्त ब्लेंक चैक लिया था और प्रतिमाह 01 हजार रुपये लेता था।

 

राठौर ने बताया की मैंने आरोपी राजेश सोनी को अभी तक 48 हजार रुपए दे दिए हैं और अभी भी आरोपी मुझसे 20 हजार रुपए की मांग कर रहा हैं।26-नवम्बर-23 को आरोपी द्वारा फरियादी से पुनः पैसे की मांग की गई।

 

मामले में राठौर द्वारा एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को शिकायत करने पर एसपी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए वैधानिक कार्यवाही करने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया एवं थाना प्रभारी माणकचौक श्रीमती प्रीति कटारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपी राजेश सोनी के घर पहुंचकर शिकायत के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी राजेश सोनी पिता पुनमचंद सोनी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 637/23 धारा 384 भादवि. एवं 3/4 मप्र.ऋणियों का अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।तथा आरोपी से फरियादी द्वारा दिए गए ब्लैंक चेक बरामद किए।

 

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक प्रिती कटारे, सहायक उपनिरीक्षक एसएस.राठौर, आरक्षक रणवीर सिंह भदोरिया, संदीप सिंह भदौरिया की भूमिका रहीं।