WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

बुआ ही निकली कातिल, 3 साल के बच्चे की हत्या का खुलासा

कुएं में फेंककर की थी हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

1343
WhatsApp Image 2023 03 14 At 11.34.57 AM

बुआ ही निकली कातिल, 3 साल के बच्चे की हत्या का खुलासा

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: छतरपुर जिले के बकस्वाहा में 3 साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है जहां उसकी बुआ ही उसकी कातिल निकली है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

● यह है पूरा मामला..

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के थाना बक्सवाहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खमरिया की है जहां दिनांक 10 मार्च 2023 को फरियादी भूपत लोधी पिता नन्नेभाई लोधी निवासी ग्राम खमरिया ने उसके 3 वर्षीय नाती मृतक अंश लोधी गांव के निरपत लोधी के खेत मे बने कुआं में मृत अवस्था में मिलने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसपर थाना बक्सवाहा में धारा 174 जाफौ का कायम कर जांच में लिया गया था।

जहां मामले में हर बिन्दु पर जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण, परिस्थिति जन्य साक्ष्य व साक्षियों के कथनों के आधार पर पाया गया कि मृतक अंश लोधी की बुआ दुर्गा बाई लोधी ने ही उसकी हत्या की है।

● यह रही वजह ऐसे की हत्या..

दुर्गा बाई लोधी पत्नि जगदीश लोधी निवासी ग्राम देवपुर ने मृतक की मां द्वारा बच्चों को खिलाने से रोकने की बुराई पर से 10 मार्च 2023 को मौका देखकर मृतक अंश लोधी को जान से मारने की नियत से घर से ले गई और गांव के बाहर खेतों पर बने अलग-अलग 3 कुआं पर ले गयी जहां खेत पर खेत मालिक होने से घटना को अंजाम नही दे पाई। तो गांव के बाहर निरपत लोधी के खेत पर बने सरकारी कुआं पर दोपहर में सुनसान जगह पाकर मृतक अंश लोधी को कुंआ में फेंक दिया जिससे अंश लोधी की मृत्यु हो गई।

WhatsApp Image 2023 03 14 at 11.34.57 AM 1

● गिरफ्तार कर भेजा जेल..

मामले में जांच पर आरोपिया दुर्गा बाई लोधी पत्नि जगदीश लोधी उम्र 26 साल निवासी ग्राम देवपुर हाल ग्राम खमरिया के विरुध्द अपराध धारा 364,302 IPC का मामला दर्ज कर आरोपिया को उसके मायके से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

● इनकी रही मुख्य भूमिका..

उक्क्त कार्यवाही में निरीक्षक धनसिंह नलवाया थाना प्रभारी बकस्वाहा, उप निरीक्षक आर.ए. सोनकर चौकी प्रभारी नैनागिर, उप निरीक्षक सुरेन्द कुमार मरकाम चौकी प्रभारी बम्हौरी, प्रधान आरक्षक 107 शैलेन्द सिंह, 819 प्रशान्त तिवारी, आरक्षक 570 राकेश प्रजापति, 1110 दिग्विजय सिंह, महिला आरक्षक 1301 वर्षा त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।