WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री गाडगिल साहेब का जन्मोत्सव मनाया गया

220
WhatsApp Image 2026 01 10 At 17.12.52

स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री गाडगिल साहेब का जन्मोत्सव मनाया गया

मल्हारगढ़ में भाजपा कांग्रेस समेत नागरिकों ने सेवाओं को याद किया

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। जिले के मल्हारगढ नगर में जन्मे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व प्रथम केंद्रीय मंत्रीमण्डल के सदस्य रहे एन वी काका साहेब गाडगिल का 131 वाँ जन्मोत्सव शनिवार को स्थानीय बस स्टेण्ड काका गाडगिल चोराहे पर मनाया गया।

सर्वप्रथम बस स्टेण्ड चौराहे पर स्थापित काका गाडगिल की प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, योगेश कछावा, अजहर हयात मेंव, अनिल यति, फाजिल मंसूरी, राजतिलक गौड़, पूर्व उपाध्यक्ष अनिल पोरवाल, हेमन्त गुप्ता, गोपाल सोनावत, युसुफ खा मेंव, मजिद खा पठान, नगर कांग़ेस अध्यक्ष गोपाल भारती, कैलाश फरक्या, विपीन तिवारी, सांसद प्रतिनिधि अभिषेक मुजावदिया, विधायक प्रतिनिधि रमेशचन्द्र विजयवर्गीय, सलीमभाई मेंव, पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद हाफिज भाई मेंव, रणजीत दुग्गड़, अनिल परिहार, बगदीराम गुप्ता, आबिद खा मेंव, लियाकत मेंव, दीपचन्द मालेचा, शिवप्रकाश मांदलिया द्वारा काका गाडगिल सा. की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया।

WhatsApp Image 2026 01 10 at 17.12.52 1

इस अवसर पर नगर एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकगण मौजूद रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजेश मालेचा एवं अन्य महानुभावों ने काका साहब गाडगिल की सेवाओं को याद किया और स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका निभाते देश आज़ाद कराया। बाद में प्रथम केंद्रीय मंत्री मंडल में प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ मंत्रिमंडल सदस्य रहे। उल्लेखनीय है कि गाडगिल की प्रतिमा का अनावरण उनके पूर्व मंत्री वी ऐन गाडगिल ने किया और अंचल के प्रमुख जल स्त्रोत को गाडगिल सागर बांध नामकरण किया गया है। कार्यक्रम समापन पर मिठाई वितरित की गई।