WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

दूल्हा-दुल्हन की बैलगाड़ी में हुई विदाई- लोग बोले पब्लिसिटी के लिए किया सब, कर रहे ट्रोल…

774
WhatsApp Image 2025 04 30 At 18.17.22

दूल्हा-दुल्हन की बैलगाड़ी में हुई विदाई- लोग बोले पब्लिसिटी के लिए किया सब, कर रहे ट्रोल…

झांसी: मीडिया स्टार बनने और पब्लिसिटी में आने का चलन तेजी से चल पड़ा है। यहां तात्कालिक हाईलाइट होने के लिए लोग कुछ भी करने को तो जैसे तैयार ही बैठे हैं। हाल ही में पब्लिसिटी में आने के लिए नव विवाहित जोड़े ने अलग तरीका ईज़ाद किया और वह बैलगाड़ी में बैठकर विदाई कराते हुए निकल पड़े।

मामला उत्तरप्रदेश बुंदेलखंड के झांसी का है जहां इंजीनियर दूल्हा और अध्यापक दुल्हन ने बैलगाड़ी में अपनी विदाई कराई है। और नतीजतन उनकी यह विदाई शहर और मीडिया में चर्चा का विषय बन गई।

सूत्रों की मानें तो दोनों पति पत्नी जॉब करते हैं और संपन्न है , पर उन्हें किसी ने लाईमलाईट में आने और पब्लिसिटी की सलाह दी और कुछ ऐसा करने को कहा तो वह सहर्ष स्वीकार हो गये और हुआ भी वही कि अब वे मीडिया की सुर्खियां बटोर रहे हैं।

वहीं लोगों का आरोप है कि इस तरह पल भर और कुछ समय के लिये तो यह कोई भी कर लेगा और कर सकता है। बात तो तब है जब ये दोनों इस तरह ही बैलगाड़ी में हमेशा सफर करें या अपने स्कूल ऑफिस जायें। इस अल्प समय के लिए तो यह सब करना महज औपचारिकता और दिखावा ही है।

वायरल VIDEO…