WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

कारोबारी ने पिता को गोली मारी, खुद भी आत्महत्या की, जानिए बेटे ने पिता को क्यों मार डाला?

1017
WhatsApp Image 2025 11 04 At 10.07.53

कारोबारी ने पिता को गोली मारी, खुद भी आत्महत्या की, जानिए बेटे ने पिता को क्यों मार डाला?

मथुरा: मथुरा के कारोबारी और मशहूर बीड़ी ब्रांड ‘दिनेश-555’ के मालिक सुरेश चंद्र अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

पुलिस के मुताबिक ये हत्या उनके बेटे नरेश अग्रवाल ने की और फिर उसने अपनी कनपटी में गोली मारकर खुद भी जान दे दी. हत्या में .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया, जो लाइसेंसी हथियार था.

बेटे ने पिता को क्यों मार डाला?

पुलिस के मुताबिक 75 साल के सुरेश चंद्र अग्रवाल अपने परिवार के साथ गौरा नगर कॉलोनी में रहते थे. 31 अक्टूबर की रात उनका बेटे से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था.

परिवार के सदस्यों के अनुसार 31 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे बेटा नरेश घर में बैठकर शराब पी रहा था. पिता ने उसकी इस हरकत का विरोध किया. इसके बाद बाप-बेटे के बीच कहासुनी होने लगी. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि नरेश ने पिता पर गोली चला दी. शक है कि इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली.