WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मुख्यमंत्री ने मंदसौर जिले की 2.60 लाख लाड़ली बहनों को 39 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की

मुख्य कार्यक्रम केसली सागर में हुआ  प्रदेश की सवा करोड़ बहनों को 1835 करोड़ रुपए अंतरित किए  शिवना की पुकार मंदसौर 

96

मुख्यमंत्री ने मंदसौर जिले की 2.60 लाख लाड़ली बहनों को 39 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की

मंदसौर / मध्यप्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिये ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 37 वीं किश्त जारी की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत माह जून 2026 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण समारोहपूर्वक केसली जिला सागर में किया।

IMG 20260614 WA0096

इस अवसर पर मंदसौर में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया तथा उनके उद्बोधन को उपस्थित जनों ने सुना।

महिला बाल विकास अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बी.एल. विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने जिले की कुल 2 लाख 60 हजार 383 लाड़ली बहनों को 39 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की।

उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें हर माह आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है।