WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

शराब पीकर ड्यूटी आने वाले बाबू को कलेक्टर ने किया सस्पेंड 

1416

शराब पीकर ड्यूटी आने वाले बाबू को कलेक्टर ने किया सस्पेंड 

बड़वानी: कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने जिला महिला चिकित्सालय के परिवार शहरी कल्याण विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 किशोर पाटिल को ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में कार्य करने एवं कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किये जाने के कारण निलंबित कर दिया है।

एसडीएम बड़वानी घनश्याम धनगर से प्राप्त जानकारी अनुसार उनके संज्ञान में आया था कि किशोर पाटिल रोज शराब पीकर ड्यूटी पर आते है एवं उन्होने सोमवार को महिला ओपीडी के कम्प्यूटर आपरेटर के साथ नशे की हालत में धक्का मुक्की भी की। इस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर किशोर पाटिल का मेडिकल टेस्ट जिला चिकित्सालय के डाॅ. अमीचंद चैहान से करवाया। नायब तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत मौका पंचनामा, एमएलसी रिपोर्ट में संबंधित कर्मचारी शराब के नशे में पाया गया। इस पर एसडीएम ने कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा को किशोर पाटिल के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन भेजा। एसडीएम के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने किशोर पाटिल को निलंबित कर दिया है।

Itarasi News: कैफे बने किशोर वय युवक युवतियों के मिलन केंद्र