WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की कवायद लगभग पूरी, आमूल-चूल परिवर्तन की तैयारी, दीवाली तक होगी घोषणा!

900
Countdown Begins
BJP Leaders not Happy

BJP प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की कवायद लगभग पूरी, आमूल-चूल परिवर्तन की तैयारी, दीवाली तक होगी घोषणा!

भोपाल: मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर सारी कवायद लगभग पूरी हो गई है। बिहार चुनाव के कारण अटकी हुई थी। अब दीवाली के मौके पर कभी भी घोषित की जा सकती है।

पता चला है कि इस बार प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में नये और पुराने जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं में संतुलन बनाया गया है और प्रदेश भाजपा टीम में लगभग आधे नये चेहरे शामिल किए जाएंगे।

प्रदेश भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों की माने तो प्रदेश भाजपा में इस बार आमूल-चूल परिवर्तन की तैयारी है। टीम में आधे चेहरे ऐसे होंगे जो पहली बार प्रदेश भाजपा संगठन में शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सभी स्तरों पर इसके लिए अपनी ओर से कार्यवाही करते हुए अब नेतृत्व के पास सहमति के लिए टीम के सदस्यों के नाम भेज दिए है। प्रदेश स्तर पर इन सभी सदस्यों और पदाधिकारियों के नामों पर सभी स्तरों पर मंथन कर सहमति ले ली गई है। अब नेतृत्व से इन पर सहमति लेना बाकी है।

राष्ट्रीय नेतृत्व अभी तक बिहार चुनाव की तैयारियों में व्यस्त था, अब चुनावों का एलान हो चुका है और वहां की जाने वाली गतिविधियों को फाइनल कर दिया है। इसलिए अब यह आसार बन गए है कि दीपावली तक या इस माह के अंत तक प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है।

कार्यकारिणी में क्षेत्रीय समीकरणों से लेकर वरिष्ठ नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं का भी ध्यान रखा गया है। महिलाओं को भी पर्याप्त स्थान कार्यकारिणी में दिया जा रहा है। कार्यकारिणी में ऐसे चेहरों को ज्यादा मौका दिया जा रहा है जो संगठन के कार्यो को करने के लिए अधिक से अधिक समय और योगदान दे सकें। जो नेता पद की दौड़ से बाहर है ऐसे चेहरों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी के लिए भी नए अध्यक्ष अपने संगठनात्मक अनुभव के आधार पर कुछ नये प्रयोग करने जा रहे है। निर्विवाद और समर्पित अनुभवी चेहरे इसमें शामिल होंगे। परिवारवाद से बाहर जाकर एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का पालन भी इसमें किया जा रहा है। लंबे अर्से से संगठन में शामिल नहीं हो पाए चेहरे भी इस बार पार्टी संगठन में नजर आएंगे। सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का संतुलन भी कार्यकारिणी में बनाया जा रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चार माह के भीतर कार्यकारिणी की घोषणा कर रिकार्ड भी बनाने वाले है।