WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

खुले बाजार से फिर दो हजार करोड़ का कर्ज लेगी सरकार

817
Finance Department Issued Orders

भोपाल:मध्यप्रदेश सरकार राज्य के स्थापना दिवस के दूसरे दिन फिर एक बार खुले बाजार से दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी।

इस कर्ज को राज्य सरकार 11 साल में वापस लौटाएगी
राज्य की विभिन्न परियोजनाओं के संचालन और प्रॉडक्टिव डेवलमेंट प्रोग्राम को फाइनेंसिंग के लिए राज्य सरकार दो हजार रुपए का कर्ज ले रही है। इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई ऑफिस के जरिए कोर बैंकिंग साल्यूशन ई कुबेर सिस्टम से यह कर्ज लिया जाएगा। जो वित्तीय संस्थाएं मध्यप्रदेश को यह राशि कर्ज के रुप में देना चाहती है उनसे एक नवंबर को ऑनलाईन ई कुबेर सिस्टम पर प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे। जो सबसे कम ब्याज दर पर कर्ज देने को तैयार होगा उससे यह कर्ज लिया जाएगा। जो प्रस्ताव आएंगे उन प्रस्तावों को दो नवंबर को खोला जाएगा सफलतम प्रस्तावक का प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए राज्य सरकार यह कर्ज लेगी। कर्ज की राशि 27 अक्टूबर 2033 को वापस लौटाई जाएगी। इस कर्ज पर राज्य सरकार 7.88 प्रतिशत की दर से ब्याज की अदायगी करेगी।