WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

दुर्गादास की छतरी और दरबार हाल इंदौर को संवारने सरकार करेगी 3611 लाख रुपए खर्च

397

दुर्गादास की छतरी और दरबार हाल इंदौर को संवारने सरकार करेगी 3611 लाख रुपए खर्च

 

इंदौर: उज्जैन जिले में वीर दुर्गादास की छतरी और राजवाड़ा इंदौर में दरबार हाल को सवारने मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम 3611 लाख रुपए खर्च करेगा। ये सभी काम आठ माह से लेकर 27 माह की अवधि में पूरे किए जाएंगे।

उज्जैन जिले में स्थित वीर दुर्गादास की छतरी में विकास कार्य करने 3234 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस काम को 27 माह में पूरा कराया जाएगा। वहीं राजवाड़ा इंदौर स्थित दरबार हॉल के संरक्षण और जीर्णोद्धार का काम करने 307 लाख रुपए खर्च किए जांगे।यह काम पंद्रह महीने में पूरा कराया जाएगा। राजवाड़ा इंदौर स्थित दरबार हाल में अन्य विकास कार्य कराने निगम 270 लाख रुपए खर्च करेगा और ये काम आठ माह में पूरे कराए जाएंगे। इन विकास कार्यो और जीर्णोद्धार के बाद इन पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों और दर्शकों की संख्या बढ़ेगी। इससे पर्यटन निगम की आय में भी इजाफा होगा और एतिहासिक पर्यटन इमारतों का संरक्षण संवर्धन हो सकेगा।