WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन ने उप-मुख्यमंत्री देवड़ा को दिया ज्ञापन!

483
WhatsApp Image 2025 04 25 At 18.50.23

दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन ने उप-मुख्यमंत्री देवड़ा को दिया ज्ञापन!

Ratlam : शुक्रवार को उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के रतलाम प्रवास के दौरान दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन ने अनाज व्यापारियों को जीएसटी विभाग के अधिकारियों द्वारा अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करने तथा नोटिस देकर रतलाम, इंदौर, भोपाल, दिल्ली आदि शहरों में बुलाकर तथा परेशान करने के विरोध में ज्ञापन दिया गया।

एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र चतर ने बताया की पिछले अनेक वर्षो से रतलाम जिले की विभिन्न मंडी के व्यापारियों को जीएसटी अधिकारियों द्वारा बिना कारण सूचना-पत्र देकर स्थानीय कार्यालय के अलावा अन्य शहरों में बुलाया जा रहा हैं और 5-5 वर्ष की जानकारी मांगते हुए प्रताड़ित किया जा रहा है। जबकि व्यापारियों की कृषि उपज की क्रय विक्रय संबंधित समस्त जानकारी आनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होने के बाद भी व्यक्तिगत तोर पर नोटिस के माध्यम से अवैध वसूली की जा रही है। इस कारण व्यापारीगण बहुत परेशान और दुखी है, समस्त व्यापारीगण आपसे मांग करते हैं कि जीएसटी अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाएं अन्यथा व्यापारी अपना व्यापार बंद करने के लिए सोचने को मजबूर हो रहा हैं। इस अवसर पर संस्था के अभय सेठिया, मनोज जैन, निलेश बाफना, हेमंत मूणत आदि मौजूद रहे!