WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

यात्री ने नशे की हालत में हवा में उड़ रहे विमान का गेट खोलने की कोशिश की ,CISF ने धरा

1542

यात्री ने नशे की हालत में हवा में उड़ रहे विमान का गेट खोलने की कोशिश की ,CISF ने धरा

नशे में धुत एक 40 वर्षीय यात्री ने दिल्ली-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट के आपातकालीन द्वार के फ्लैप को कथित तौर पर खोलने की कोशिश की. जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

इंडिगो एयरलाइंस की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये घटना शुक्रवार सुबह करीब सात बजकर 56 मिनट पर आईजीआई हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या 6ई 308 में हुई.इस घटना का विवरण देते हुए इंडिगो ने कहा, “दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान 6E 308 में यात्रा कर रहे एक यात्री ने नशे की हालत में आपातकालीन एग्जिट के फ्लैप को खोलने की कोशिश की.

” एयरलाइंस ने कहा, “इस उल्लंघन को नोटिस करने पर, बोर्ड पर मौजूद चालक दल ने कप्तान को सतर्क किया और यात्री को सावधान किया गया. उड़ान के सुरक्षित संचालन पर कोई समझौता नहीं किया गया.

“बेंगलुरु पहुंचने पर यात्री को सीआईएसएफ को सौंप दिया गया.रिपोर्ट के मुताबिक यात्री कानपुर का रहने वाला है, जिसका नाम प्रतीक है. उनके खिलाफ 3 धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. प्रतीक एक ई-कॉमर्स फर्म में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता है. प्रतीक पर आईपीसी की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य करना) के तहत विमान अधिनियम 1934 के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि उन्हें अभी तक अरेस्ट नहीं किया गया है.