WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

गढ़ पैलेस से चांदी के पलंग के पाये चोरी करने वाला पकड़ाया 

1895

गढ़ पैलेस से चांदी के पलंग के पाये चोरी करने वाला पकड़ाया 

 

Ratlam : जिले के शिवगढ में स्थित गढ़ पैलेस में चांदी के पलंग के पाए चोरी होने के मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट दर्ज कराने के 4 दिन बाद में ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चांदी जप्त की।

 

सोमवार को फरियादी मानवेन्द्र सिंह पिता स्वर्गीय उपेन्द्र सिंह राठोर 49 निवासी शिवगढ़ ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेरे पेलेस की कचेरी में पेतृक पलंग था जिसके पाये में चांदी की परत लगी थी।नवरात्री होने से में अपने कचेरी में साफ सफाई के लिए गया व देखा तो मेरे पलंग के पाये में लगी चांदी की परत करीबन 2 किलो कीमती 90 हजार रुपए को 21अक्टूबर की रात्री के पूर्व कोई अज्ञात बदमाश कचेरी में से चुराकर ले गया हैं।

 

पुलिस ने थाना शिवगढ पर अपराध क्रमांक 423/2023 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।और विशेष टीम गठित की गई,टीम द्वारा माल मुल्जिम की लगातार पतारसी के अथक प्रयास कर मुखबिर की सूचना के आधार पर सुरपाल उर्फ सुरेश पिता राजु मईडा जाति भील 32 निवासी ग्राम कुंवरपाडा थाना शिवगढ जिला रतलाम से पुछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया। जिससे पुलिस ने चोरी की गई चांदी बरामद की।

 

आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी शिवगढ निरीक्षक लीला सोलंकी, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक शंकर सिंह शक्तावत,सोबान सिंगाड, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह सिसोदिया,आरक्षक विजयपाल सिंह सिसोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस टीम को टीम को एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने पुरस्कृत करने की घोषणा की।