WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

बदहाल यातायात व्यवस्था और कुत्तों के आतंक की समस्याओं को गंभीरता से लिया!

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की उठाई मांग!

1096

बदहाल यातायात व्यवस्था और कुत्तों के आतंक की समस्याओं को गंभीरता से लिया!

Ratlam : शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था पर पत्रकारों ने चिंता व्यक्त करते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन से आग्रह किया हैं कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए ताकि आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को टाला जा सके। सारे शहर की स्थिति यह हो गई हैं कि चौड़ी-चौड़ी सड़कें अतिक्रमण के कारण पगडंडीया बन चुकी हैं। कहीं भी ऐसा नहीं लगता है कि शहर में फोरलेन सड़कें बनी हैं। सड़क सुरक्षा समिति का पुनर्गठन कर पत्रकारों तथा समाजसेवियों को समिति में शामिल किया जाए ताकि इनके महत्वपूर्ण सुझावों पर अमल किया जा सकें।

इसके साथ ही शहर भर में आवारा कुत्तों के कारण आमजनों में भय व्याप्त हैं। कुत्तों द्वारा बच्चों और वृद्धजनों को काटने की अनेक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा हैं, जिससे आमजन परेशान हैं।

पत्रकारों ने कहा कि न्याय पालिका और खबर पालिका ही महत्वपूर्ण संविधान के अंग है, जिन पर लोगों को अभी भी विश्वास हैं। समाज की विभिन्न समस्याओं को उठाने का दायित्व भी पत्रकारों को हैं, इसलिए हमारे क्षेत्र की गंभीर समस्याओं की और ध्यान देना पत्रकारों की जिम्मेदारी है, ताकि वह जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर सके।

IMG 20240219 WA0061 1

पत्रकारों पर प्रताड़ना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए शासन से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग वर्षों से संघ द्वारा की जा रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने इस मांग को स्वीकार कर कमेटी भी गठित कर ली थी, लेकिन अभी तक इसे अमल में नहीं लाया गया हैं।मुख्यमंत्री मोहन यादव को हमारी जिला इकाईयां ज्ञापन देकर पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र अमल में लाने की मांग कर रही हैं। हमें उम्मीद है शीघ्र ही इस संबंध में वे निर्णय लेंगे।

वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी ने बताया कि अधिमान्य पत्रकारों, वरिष्ठ नागरिकों को रेल रियायत सुविधा केंद्र सरकार ने समाप्त कर दी हैं, इसे पुन: बहाल करने की मांग को लेकर सांसदों के माध्यम से रेल मंत्री को पत्र भी भिजवाए जा रहे हैं।

*यह रहें उपस्थित* 

संभागीय उपाध्यक्ष राजेश जैन, वरिष्ठ सदस्य हेमंत भट्ट,आरिफ कुरैशी, निलेश बाफना, किशोर जोशी, गोवर्धन चौहान, राजेश बैरागी, उत्तम शर्मा, हिरेन्द्र परमार, सिकंदर पटेल, नयन व्यास, सुनील डागा, मुबारिक खान शैरानी, विपिन त्रिवेदी, जितेन्द्र राव, गुरूदीप चावला, विमल कटारिया, सुनील डागा, उमेश मिश्रा, दिलावर सिंह, यशवंत राठौर सहित सदस्यगण उपस्थित थे।