WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

उपचार कराने गई महिला को झोलाछाप डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार

पुलिस ने किया गिरफ्तार

1275

उपचार कराने गई महिला को झोलाछाप डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार

उज्जैन से सुदर्शन सोनी की रिपोर्ट

उज्जैन। उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र में रहने वाली बीमार महिला आदर्श नगर क्षेत्र में स्थित क्लिनिक पर उपचार कराने पहुंची थी । जहां झोलाछाप फर्जी डॉक्टर ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए एवं किसी से कुछ नही बताने की बात कहते हुए महिला को जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी दी

महिला की रिपोर्ट पर नागझिरी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर झोलाछाप फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी विक्रम इवने ने जानकारी देते हुए बताया कि नागझिरी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने आदर्श नगर नागझिरी में क्लिनिक चलाने वाले फर्जी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि वह फर्जी डॉक्टर रिजवान से करीब एक साल पहले उपचार करवाने गई थी। रिजवान ने इलाज के बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में फोटो वीडियो वायरल करने की बात पर ब्लैकमेल कर क्लिनिक पर बुलाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।

10 दिन पहले फर्जी डॉक्टर रिज़वान महिला के घर पहुंच गया और महिला के घर मे ही उसके साथ दुष्कर्म किया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने परेशान होकर अपने पति को सारी घटना बताई और थाने पहुंचकर रिजवान के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत केस दर्ज कराया।

जिसके बाद पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। 

टीआई इवने ने बताया कि फर्जी डॉक्टर रिजवान के पास उपचार करने के लिये कोई डिग्री या सार्टिफिकेट नहीं हैं, वह घर पर ही फर्जी तरीके से क्लिनिक संचालित करता था। रिजवान के बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है, फर्जी डॉक्टर के खिलाफ और भी मामले दर्ज हो सकते है ।