WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

नौगांव की 2 सगी बहनों का कमाल: 12वीं होम साइंस में प्रदेश में पहला और दूसरा स्थान..

311

नौगांव की 2 सगी बहनों का कमाल: 12वीं होम साइंस में प्रदेश में पहला और दूसरा स्थान..

बड़ी बहन शाइस्ताह 485 अंक के साथ टॉपर, छोटी बहन शैवाह 479 अंक के साथ दूसरे नंबर पर..

छतरपुर: मध्यप्रदेश बोर्ड के 12वीं परीक्षा परिणाम में नौगांव की दो सगी बहनों ने इतिहास रच दिया। होम साइंस विषय में दोनों बहनों ने प्रदेश की मेरिट सूची में पहला और दूसरा स्थान हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

नौगांव के गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली बड़ी बहन शाइस्ताह कुरैशी ने 500 में से 485 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। वहीं छोटी बहन शैवाह कुरैशी ने 479 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

रिजल्ट मिलते ही खुशी से झूम उठा परिवार..

जैसे ही दोनों बहनों को अपने टॉप करने की जानकारी मिली, घर में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने मिठाई खिलाकर और गले लगाकर दोनों बेटियों की इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाया। आसपास के लोग और रिश्तेदार भी बधाई देने के लिए घर पहुंचने लगे।

शिक्षकों ने जताया गर्व..

स्कूल में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों का कहना है कि दोनों बहनें शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उनकी मेहनत का ही यह परिणाम है।

मेहनत और लगन बनी सफलता की कुंजी..

दोनों बहनों की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।