WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

प्रदेश कांग्रेस करवा रही जिला समन्वय समितियों का पुनर्गठन, प्रभारी लेंगे बैठक, तय किए कौन-कौन होगा समितियों में

189

प्रदेश कांग्रेस करवा रही जिला समन्वय समितियों का पुनर्गठन, प्रभारी लेंगे बैठक, तय किए कौन-कौन होगा समितियों में

भोपाल. नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की शुरूआती तैयारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस ने जिला स्तर पर आपसी सामंजस्य बिठाने और असंतोष को दूर करने की एक ठोस कवायद शुरू कर दी है। इसके चलते ही प्रदेश कांग्रेस ने जिलों में समन्वय समितियों का पुनर्गठन करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसमें जिला अध्यक्ष सहित सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित 21 पद वाले नेता शामिल होंगे। हर जिले को जल्द ही समन्वय समिति बनाकर उसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस को देना है। समन्वय समिति के अध्यक्ष जिला प्रभारी होंगे और वे ही अब नियमित रूप से बैठक लेंगे।

इनकी बनेगी समिति

जिला प्रभारी, जिला-शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिला संगठन महासचिव, वर्तमान सांसद , विधायक, पूर्व सांसद , पूर्व विधायक, अ.भा.कांग्रेस , प्रदेश कांग्रेस के डेलीगेट, जिले से मनोनीत प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, लोकसभा प्रत्याशी 2024 और 2019, विधानसभा प्रत्याशी 2023 और 2018, महापौर , पूर्व महापौर एवं महापौर प्रत्याशी (पिछले दो चुनाव), समस्त पूर्व जिला- शहर कांग्रेस अध्यक्षग, जिला पंचायत अध्यक्ष , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्ष, मीडिया एवं सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष, नगर निगम, नगर पालिका के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष, पिछड़ा वर्ग, किसान कांग्रेस, एससी, एसटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष, चुनाव आयोग जिला प्रभारी, जिले के सभी ब्लाक अध्यक्ष जिले में नियुक्त विधानसभा प्रभारी , जिले से अन्य जिले में नियुक्त विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विशेष अवसर पर मनोनीत सदस्य।

नाम और नंबरों के साथ सूची भेजने के निर्देश

प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिला प्रभारियों और जिला-शहर कांग्रेस कमेटियों को सख्त हिदायत दी है कि वे इन श्रेणियों के अनुसार ही सदस्यों को समन्वय समिति की बैठकों में आमंत्रित करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, इन सभी सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर सहित एक विस्तृत सूची तैयार कर जल्द पीसीसी को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।