WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM डॉ मोहन यादव के आतिथ्य में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्यस्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम 21 जून को होगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव "श्रीअन्न संवर्धन अभियान" का शुभारंभ भी करेंगे

587
CM Dr. Mohan Yadav Gave Instructions

CM डॉ मोहन यादव के आतिथ्य में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्यस्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम 21 जून को होगा

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 के उपलक्ष्य पर “राज्य स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम” 21 जून को प्रातः 6 बजे भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव “श्रीअन्न संवर्धन अभियान” का शुभारंभ भी करेंगे। वर्षा होने की स्थिति में यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास स्थित सभागार में आयोजित होगा।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के उद्बोधन के पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया जायेगा एवं उसके पश्चात सामूहिक योग कार्यक्रम होगा।