WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

तिरंगे के साथ अनुशासित पुलिस बल की वाहन रैली से 15 अगस्त वातावरण बना – नागरिकों ने स्वागत किया

1044
WhatsApp Image 2025 08 13 At 14.49.32

तिरंगे के साथ अनुशासित पुलिस बल की वाहन रैली से 15 अगस्त वातावरण बना – नागरिकों ने स्वागत किया

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। जिला पुलिस बल द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व शहर में किया वाहन रैली का आयोजन किया। वाहन रैली के माध्यम से जिले के आमजन को घर घर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित करने के साथ आजादी में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों एवं योद्धाओं ओर शहीदों को स्मरण करना उद्देश्य रहा।

WhatsApp Image 2025 08 13 at 14.49.16

मंदसौर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली वाहन रैली अनुशासित ओर पुलिस वर्दी, यातायात पुलिसकर्मियों की ड्रेस में पुरुषों और महिला पुलिसकर्मी शामिल हुए । पुलिस जवानों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए उत्साह से वाहन रैली निकाली।
अधिकांश पुलिस बल जवानों ने हेलमेट लगाई हुई थी।

स्वतंत्रता दिवस पूर्व निकाली गई इस पुलिस वाहन रैली का प्रमुख स्थानों पर नागरिकों द्वारा स्वागत भी किया गया।

WhatsApp Image 2025 08 13 at 14.49.15

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व शहर में मंदसौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद के नेतृत्व में वाहन रैली का आयोजन बुधवार को किया गया। वाहन रैली पीजी कॉलेज ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों एवं चौराहों से होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई। वाहन रैली का उद्देश्य जिले वासियों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने एवं आजादी में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर योद्धाओं को स्मरण करना था।

WhatsApp Image 2025 08 13 at 14.49.15 1

वाहन रैली पीजी कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर श्री कोल्ड, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड, घंटाघर, सदर बाजार, मंडी गेट, प्रतापगढ़ पुलिया, धानमंडी उतारा, नयापुरा रोड, महाराणा प्रताप बस स्टैंड, गुप्ता कचोरी होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई। हर घर तिरंगा रैली में पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र भास्कर समेत रक्षित निरीक्षक, जिले के समस्त शहरी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी, सूबेदार एवं उनका बल उपस्थित रहा। इसके अतिरिक्त NCC कैडेट्स भी उपस्थित रहे।

नगर निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, संदीप मंगोलिया के साथ यातायात प्रभारी मनोज सोलंकी शैलेन्द्र सिंह चौहान आदि विशेष रूप से अगवानी कर मोनिटरिंग करते हुए चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने इस मौके पर जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत वाहन रैली के आयोजन करने का उद्देश्य था कि जिलेवासियों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर देशवासी अपने अपने घर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित हो एवं आजादी में प्राण न्योछावर करने वाले हमारे देश के वीर योद्धाओं शहीदों को स्मरण करे।