WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ मनोरंजन

दर्शकों का इंतज़ार हुआ ख़त्म, आ गया बिग बॉस 16 का प्रोमो

1109
WhatsApp Image 2022 09 12 At 2.03.33 PM 696x1507

दर्शकों का इंतज़ार हुआ ख़त्म, आ गया बिग बॉस 16 का प्रोमो

कीर्ति कापसे की विशेष रिपोर्ट

आख़िर कार देश के सबसे विवादित और लोकप्रिय टीवी शो ‘बिग बॉस 16’ का इंतजार खत्म होने वाला है।हाल ही में ‘बिग बॉस 16’ का प्रोमो वीडियो रिलीज हो गया है जिसमें सलमान खान का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।
साथ ही बिग बॉस 16 के घर के अंदर की झलक भी देखने को मिली है। इस प्रोमो वीडियो के जरिए ‘बिग बॉस 16’ की थीम को लेकर भी फैंस अंदाजा लगाने लगे हैं। कि इसमें क्या क्या हो सकता है ।ये प्रोमो वीडियो दर्शकों के दिल ने शो के प्रति उत्सुकता बढ़ा रहा है।

सलमान खान की एंट्री इस प्रोमो वीडियो में देख आप एक्साइटिड हो जाएंगे। इस वीडियो में सलमान खान कहते हैं, ’15 साल तक बिग बॉस ने सबका गेम देखा। इस बार बिग बॉस अपना गेम दिखाएंगे। सुबह होगी पर आसमान में चांद दिखेगा। ग्रेवेटी उड़ेगी हवा में और घोड़ा चलेगा सीधी चाल। परछाई भी छोड़ेगी साथ, खेलेगी अपना खेल। क्योंकि इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे।’ इस धमाकेदार डायलॉग के साथ सलमान खान का लुक तो बढ़िया है।और अंदाज भी निराला है ।

बिग बॉस 16 के प्रोमो को देख आप सलमान खान की तारीफ तो करेंगे मगर इस सोच में पड़ जाएंगे आखिर इस बार इस रियालिटी शो की थीम क्या होने वाली है। प्रोमो में दिखाई दे रहा घर अलग सा रहस्यमयी सा लग रहा है।

हो सकता है कि इस बार बिग बॉस 16 का घर और नियम सबकुछ अलग हो। जैसा कि होस्ट सलमान खान के डायलॉग से ही साफ है।
प्रोमो विडियो में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला भी आए नजर इस वीडियो में शुरुआती झलक में 15 साल के कंटेस्टेंट के चेहरे दिखाए जाते हैं, जिसमें शिल्पा शिंदे, गौहर खान, शहनाज गिल से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला नजर आते हैं।
साथ ही चैनल पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 15 साल बाद बिग बॉस को अपना खेल खेलना का मौका मिला है। इस वीडियो को देख ट्विटर पर बिग बॉस 16 हैशटैग भी ट्रेंड होने लगा। साथ ही खबर ये भी है कि इस बार शहनाज गिल सलमान खान के साथ मिलकर शो होस्ट करने वाली है देखते है आगे क्या होता है ।