WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Theft at Guard’s House Gold Jewellery Goes Missing : रतलाम में रेलवे के सेवानिवृत्त गार्ड के घर चोरी: 13 तोला स्वर्ण आभूषण गायब, परिजनों का कारपेंटर पर शक, पुलिस जुटी जांच में!

320
WhatsApp Image 2026 05 16 At 12.48.25 PM

Theft at Guard’s House Gold Jewellery Goes Missing : रतलाम में रेलवे के सेवानिवृत्त गार्ड के घर चोरी: 13 तोला स्वर्ण आभूषण गायब, परिजनों का कारपेंटर पर शक, पुलिस जुटी जांच में!

Ratlam : शहर के इंद्रलोक नगर में रहने वाले रेलवे के सेवानिवृत्त गार्ड लालचंद सबनानी के घर से करीब 13 तोले के स्वर्ण आभूषण चोरी हो गए चोरी गए आभूषणों की कीमत 20 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई। बता दें कि लालचंद सबनानी के घर पर पिछले 7 दिनों से कारपेंटर का काम चल रहा था। इसी दौरान घर की अलमारी में 1 पोटली में बांधकर रखे गए स्वर्ण आभूषण गायब हो गए।

WhatsApp Image 2026 05 16 at 12.48.26 PM 1

सबनानी के परिवार वालों ने शुक्रवार को अलमारी खोली तो पोटली नहीं मिली, जिसके बाद तत्काल औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित परिवार ने घर पर काम करने आने वाले लोगों पर शक जताया है। बताया जा रहा हैं कि काम करने वाले कारपेंटरों में से 1 व्यक्ति पिछले 2 दिनों से काम पर नहीं आ रहा है। इस बात को भी पुलिस गंभीरता से जांच में शामिल कर रही है। मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घर पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ कर रही हैं तथा आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहें हैं!