WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Theft of 3 Lakhs : अलमारी का ताला सुधारने के बहाने घर से 3 लाख की चोरी!

ताला-चाभी बनाने के बहाने चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ी

918
WhatsApp Image 2023 09 01 At 16.45.31

Theft of 3 Lakhs : अलमारी का ताला सुधारने के बहाने घर से 3 लाख की चोरी!

Indore : ताला-चाभी बनाने के बहाने आए दो बदमाश करीब 3 लाख के आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस को दोनों बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं। शहर में सिकलीगरों ने पुन: चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू किया है। पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई घटनाएं हुई है।

तीन लाख के आभूषण लेकर फरार होने वाले बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए। इन संदेहियों की तलाश की जा रही है। घटना में आकाश नगर (द्वारकापुरी) और सेंधवा (बड़वानी) के सिकलीगरों पर चोरी का अंदेशा है। घटना व्यंकटेश विहार कालोनी (एरोड्रम) थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय दयाराम शर्मा के साथ हुई है। दयाराम कैंसर पीड़ित हैं और घटना के वक्त वह अकेले थे।

मंगलवार दोपहर दो सिकलीगर ताला चाबी बनाने के लिए क्षेत्र में ही घूम रहे थे। बुजुर्ग ने आवाज देकर बुलाया और कहा कि क्या वह आलमारी का ताला सुधार सकते हैं। आरोपियों ने कुछ देर तक ताला सुधारने का प्रयास किया और कहा कि नई चाबी बनाना पड़ेगी। उन्होंने बुजुर्ग को बातों में उलझाया और पीने के लिए पानी मांगा। वह पानी लेने गए, तो बेहोश हो गए। बदमाश इस दौरान सोने की तीन चूड़ियां, मंगलसूत्र, पायल, बिछुड़ी और 15,000 रुपए नकद चुराकर ले गए।

बुजुर्ग ने कॉलोनी में रहने वाले बेटे को पूरी घटना बताई और बुधवार को थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस को दोनों आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं। टीआई राजेश साहू के मुताबिक, आरोपितों के संबंध में पड़ताल शुरू कर दी है। इलाके के अन्य जगहों के भी फुटेज निकाले जा रहे हैं। फुटेज से कड़ियां जोड़कर आरोपितों तक पहुंचा जाएगा।

सिकलीगरों का मूवमेंट बढ़ा

शहर में सिकलीगर गिरोह द्वारा लगातार वारदात की जा रही है। अन्नपूर्णा पुलिस द्वारा हाल ही में सेंधवा के राजेंद्र सिकलीगर गैंग को पकड़ा है। इस गैंग ने अन्नपूर्णा, राऊ, राजेंद्र नगर और चंदन नगर क्षेत्र में 15 से ज्यादा वारदात की है। जूनी इंदौर पुलिस ने भी पिछले दिनों आकाश नगर के बदमाशों को चेन लूट के आरोप में गिरफ्तार किया था जो कई लोगों से चेन लूट चुके थे।