WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

16 पशुओं की मौत से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे आलाधिकारी और जमीन मालिक…. जहरीला पदार्थ या कुछ और..!

632
WhatsApp Image 2025 08 01 At 12.53.48

16 पशुओं की मौत से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे आलाधिकारी और जमीन मालिक…. जहरीला पदार्थ या कुछ और..!

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर। रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित संकरी गांव में उस वक्त बवाल मच गया, जब घास चल रहे भैंस और भेड़ अचानक एक-एक कर गिरने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली. ग्रामीणों ने विषैला पानी पीने से पशुओं की मौत की आशंका जताई है.मरने वाले पशुओं में 13 भेड़ और 3 भैंस शामिल है.

घटना की जानकारी मिलने पर स्थल पर पहुंचे एसडीएम नंद कुमार चौबे ने मृत पशुओं के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के जांच कर बाद कार्रवाई करने की बात कही है. इसके साथ ही स्थल के समीप स्थित फैक्ट्री की पूरी जानकारी ली जा रही है.पशुओं ने जिस खाली प्लॉट में दम तोड़ा उसके ठीक सामने फैक्ट्री है, जिस पर ताला लगा हुआ है.

WhatsApp Image 2025 08 01 at 12.53.48 1

घटना के बाद जमीन के मालिक रघुनाथ गलानी को तत्काल सूचना देकर बुलाया गया है. हैरानी की बात ये है कि मालिक को इस बात की खबर ही नहीं है कि किराए पर दिए फैक्ट्री में क्या संचालित हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के संचालक का नाम सुलभ अग्रवाल बताया जा रहा है.

भैंसों के मालिक ईश्वर यादव ने बताया कि उनका परिवार दशकों से डेरी का संचालन करते है. आज घटना से सब सदमे में है. मामले में कार्रवाई कर दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

वही सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि किस फैक्ट्री का संचालन हो रहा, था इस बात की जानकारी ग्राम पंचायत को नहीं दी गई थी. उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में ट्रक में उपयोग किया जाने वाला DEF बनाया जाता है. फैक्ट्री से प्लॉट में निकलने वाले पानी को पीने की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है.

जानवरों की मौत का कारण क्या है यह तो जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा?