WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Thief Gang of Haryana Caught : उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाली हरियाणा की गैंग पकड़ाई!

1093
WhatsApp Image 2023 07 14 At 18.12.42 696x522

Thief Gang of Haryana Caught : उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाली हरियाणा की गैंग पकड़ाई!

Indore : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के सुरक्षा विभाग ने ट्रेन और रेलवे स्‍टेशन परिसर से यात्रियों के सामान की चोरी की रोकथाम के लिए टीम गठित की है। इस टीम की सतर्कता और सजगता से रेलवे सुरक्षा बल की उज्‍जैन टीम ने दो अलग-अलग मामलों में चोरी करने वाली दो गैंग को पकड़कर जीआरपी के हवाले किया। इसमें एक गैंग पेशेवर चोरों की है, जो हरियाणा से आई थी। यह जानकारी रेलवे की विज्ञप्ति में दी गई।

उज्‍जैन स्‍टेशन की टीओपीबी (थेफ्ट ऑफ पैसेंजर बिलोंगिंग्स) टीम को 9 जुलाई को उज्‍जैन स्‍टेशन पर सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक संदिग्‍ध व्‍यक्ति दिखाई दिया। इसे उज्‍जैन स्‍टेशन से पकड़कर लाया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संतोष पिता बाबूलाल बलाई बताया। उसने बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए उज्‍जैन स्‍टेशन से एक मोटर साइकिल, पर्स, बैग, मोबाइल कि चोरी की है। संबंधित अपराधी के सहयोगी गोलू वंशकार पिता छोटूलाल को भी पकड़कर जीआरपी के हवाले किया गया।

WhatsApp Image 2023 07 14 at 18.12.44

10 जुलाई को टीओपीबी टीम के सहायक उपनिरीक्षक हिरनारायण चौधरी और उनकी टीम ने 9 जुलाई को गाड़ी संख्‍या 12415 इंदौर-नई दिल्‍ली एक्‍सप्रेस के बी-3 कोच में चढ़ते समय सोने की चेन (वजन लगभग 25 ग्राम) कीमत 1.5 लाख रुपए चोरी की शिकायत की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किया। इसमें पांच संदिग्‍ध महिलाओं की गैंग दिखाई दी। 10 जुलाई को पुनः ट्रेन संख्‍या 12415 इंदौर-दिल्‍ली एक्‍सप्रेस में उक्त महिला गैंग चोरी करने का प्रयास करती दिखाई दी।

इस पर टीओपीबी टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सब इंस्‍पेक्‍टर यशपाल सिंह एवं महिला मुख्‍य आरक्षक भारती धोटे के साथ पीछा करके उक्त संदिग्ध 2 महिला और 2 पुरुषों को पकड़ा। अन्य 3 महिला एवं 2 पुरुष भीड़ का फायदा उठाकर देवास गेट के पास खड़ी क्रेटा गाड़ी (एचआर 26 सीबाई 4720) में बैठकर फरार हो गए। पकड़े गए अंतर राज्यीय बावरी गैंग के संदिग्धों से गहन पूछताछ में फरियादी महिला यात्री की चैन चोरी करना कबूल किया। चोरी करने के लिए हरियाणा से ये गैंग उज्जैन आना बताया गया। बाद में उक्त संदिग्धो को जीआरपी उज्जैन को सुपुर्द किया। मामले में जीआरपी उज्जैन द्वारा जाँच जारी है।