WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Thieves stole ration : चोरों ने नकदी के साथ राशन और मसाले भी चुराए

811

Indore : एक घर में घुसे चोरों ने न सिर्फ घर मे रखे सोने के मोती और नगदी चुराया, बल्कि घर के बर्तन, राशन और मिर्च-मसाले तक को नहीं छोड़ा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरी करने वालों की स्थिति कितनी विकत होगी। चोरी की ये वारदात राऊ थाना क्षेत्र की है। जहां के स्वस्तिक नगर में रहने वाले मनीष भारद्वाज के घर गुरुवार रात को करीब चार चोरों ने चोरी की।

चोर रात में करीब 1 बजे चोरों ने घर मे रखे कीमती सोने के मोती और आभूषण और नकदी चुरा ली। चोरों ने घर मे रखे गिलास सहित अन्य बर्तन तक नहीं छोड़े। हद तो तब हो गई जब सुबह फरियादी मनीष भारद्वाज को ये पता चला कि उसके घर से चोर दाल,चावल, मिर्च मसाला और नमक तक चुरा ले गए। चोरों की हालात क्या है, इसका अंदाजा चोरी किए गए सामान से लगाया जा सकता है। ये सब जानकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई।

राऊ थाना प्रभारी नरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि चोरी की वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, ताकि चोरों को जल्द पकड़ा जा सके। फिलहाल, इस अनूठी चोरी की वारदात सामने आने के बाद ये साफ हो गया है कि अब चोरों ने अपनी शैली बदल ली है जिसके चलते वो अब राशन तक नही छोड़ रहे है।