WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

इस पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा 

2111
महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षों को तवज्जो देने बैठक हुई

इस पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा 

भोपाल: मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है।

पार्टी के पूर्व विधायक और सागर जिले के कद्दावर नेता पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है l

IMG 20220916 WA0012

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ को लिखे पत्र में चौबे ने कहा कि वह करीब 30 वर्षों से निरंतर कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं। परंतु वे हाल ही में पार्टी के खुरई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जो बर्ताव हुआ है उससे वह और खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता दुखी हैं।

ऐसी स्थिति में मैं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रभारी जिला टीकमगढ़ और प्रदेश कांग्रेस के सदस्य के पद से इस्तीफा दे रहा हूं।