WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

ऐसे बनी नेपानगर में कांग्रेस की भारती नगर पालिका अध्यक्ष

1184
ऐसे बनी नेपानगर में कांग्रेस की भारती नगर पालिका अध्यक्ष

ऐसे बनी नेपानगर में कांग्रेस की भारती नगर पालिका अध्यक्ष

 

भोपाल: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले की नेपानगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत भाजपा पचा नहीं पा रही है। माना जा रहा है कि यह सीट भाजपा को मिलनी चाहिए थी जो भाजपा की क्रॉस वोटिंग की वजह से कांग्रेस की झोली में चली गई।

दरअसल कल सुबह निर्दलीय प्रत्याशी सरला प्रवीण काटकर जो भाजपा की बागी रही है, ने पासा पलटा और वह भाजपा के समर्थन के बजाय कांग्रेस के समर्थन में आ गई और बस यही से बाजी भाजपा के हाथ से फिसल गई। इसी चक्कर में भाजपा के कुछ पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग भी किया जिसके परिणाम स्वरूप कांग्रेस की भारती विनोद पाटिल को 15 वोट हासिल हो गए। इस तरह से भाजपा के जहां 10 पार्षद जीते थे और दो पार्षद निर्दलीय, ने समर्थन देने का भरोसा दिलाया था। इसके बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी को 15 पार्षदों के वोट मिलने से भाजपा खेमे में खलबली मची हुई है जबकि दोनों दल के पास 12-12 पार्षद थे। ऐसे में यह माना जा रहा था कि भाजपा येन केन प्रकारेण यह सीट हासिल कर लेगी।

शनिवार को ही उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। निर्दलीय अभ्यर्थी जो पहले भाजपा के समर्थन में थी, बाद में कांग्रेस के समर्थन में आने से वह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन ली गई। बता दें कि सरला काटकर ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था और उन्होंने वापस भाजपा में ज्वाइन करने का भरोसा भी दिलाया था। इसी के चलते शनिवार सुबह जिला भाजपा अध्यक्ष ने सरला का बीजेपी से निष्कासन भी निरस्त कर दिया था। लेकिन इन सब के बावजूद भी भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष बनाने में असफल रही।