WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP में नशा मुक्ति अभियान में बेहतर काम करने वाले होंगे पुरस्कृत

PHQ कर रहा है प्रस्ताव तैयार,सभी जिलों से मंगाई जानकारी

688

Bhopal: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद पुलिस मुख्यालय नशा मुक्ति में बेहतर काम करने वाले अपने महकमें के जवानों को पुरस्कृत करने का प्रस्ताव तैयार करने जा रहा है। यह पुरस्कार मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर दिए जाने की की संभावना है। इसके जरिए पुलिसकर्मियों को नशे के खिलाफ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रस्ताव बनाए जाने से पहले सभी जिलों से इस संबंध में जानकारी मंगाई जा सकती है।

हाल ही में प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान की समीक्षा करते हुए कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि यदि कोई आरक्षक अच्छा काम करता है,तो उसे मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद पुलिस मुख्यालय इस पर एक्टिव हो गया है।

बताया जाता है कि इसके लिए पुलिस मुख्यालय प्रस्ताव तैयार कर रहा है कि किस तरह से ऐसे आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों सहित अन्य पुलिस अफसरों को कैसे सम्मानित किया जाए। साथ ही इनकी भूमिका जिले या प्रदेश में सबसे बेहतर रही है कैसे तय किया जाए। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस पुरस्कार जिला स्तर पर ही दिया जाएगा। इसके चयन के लिए जिलों में किन-किन अफसरों की मदद ली जाएगी। यह सब प्रस्ताव बनाने से पहले तय किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव बनाने का काम शुरू होगा। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इस साल के मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कुछ पुलिस कर्मियों को इस अभियान में बेहतर काम करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद इस पर आगे काम किया जाएगा।