WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

राम मंदिर, CM योगी,ADG को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

1756

राम मंदिर, CM योगी,ADG को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

 

लखनऊ: श्री राम मंदिर समारोह का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित किया जाएगा। इस बीच, अयोध्या में श्रीराम मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई है। इस ईमेल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश का भी जिक्र है। इन्हें भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

धमकी देने वाले ने खुद को आईएसआई से जुड़ा होने का दावा किया है।

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यूपी पुलिस और एजेंसियां जांच में जुटी हैं।