WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम पं धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी!

चचेरे भाई ने शिकायत दर्ज कराई, SP ने एफआईआर की पुष्टि की!

1873

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम पं धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी!

Chatarpur : बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। छतरपुर पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली। जिले में बागेश्वर धाम के पं धीरेन्द्र शास्त्री के एक रिश्तेदार लोकेश गर्ग ने धमकी मिलने पर यह शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई लोकेश गर्ग को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात नंबर से आए कॉल से अमरसिंह नाम के व्यक्ति ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी।

लोकेश गर्ग की रिपोर्ट पर बमीठा थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस उस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने धारा 506 और 507 के तहत एफआईआर दर्ज की। छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है कि बागेश्वर धाम के पं धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी के बारे में एक मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि एक शख्स लगातार बाबा धीरेंद्र शास्त्री से बात करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, उसकी बात बाबा धीरेंद्र शास्त्री से नहीं हो पा रही थी।

छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि इसलिए लगता है कि उसने फ्रस्ट्रेशन में कहा कि वो कुछ भी कर गुजरेगा। इस मामले की जांच जारी है और अगले एक या दो दिनों में पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। श्याम मानव की चुनौती मिलने के बाद पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में पं धीरेंद्र शास्त्री चर्चा में हैं।