WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Threat to Salman Again : लॉरेंस बिश्नोई के भाई के नाम से सलमान को फिर धमकी, ट्रैफिक पुलिस को मैसेज मिला!

सलमान हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगे या 5 करोड़ रुपए दे!

625

Threat to Salman Again : लॉरेंस बिश्नोई के भाई के नाम से सलमान को फिर धमकी, ट्रैफिक पुलिस को मैसेज मिला!

      Mumbai : सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फिर धमकी मिली है। पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल सेल को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरा मैसेज मिला है। भेजे गए मैसेज में दावा किया गया कि लॉरेंस बिश्नोई का भाई बोल रहा हूं, अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए या 5 करोड़ रुपए देने चाहिए। ऐसा न करने पर जान से मार देंगे, हमारी गैंग सक्रिय है।

      पुलिस ने बताया कि उन्हें यह धमकी भरे मैसेज की जानकारी सोमवार को मिली, जब आधी रात को ट्रैफिक कंट्रोल रूम में काम करने वाले अधिकारी ने इसे पढ़ा। पुलिस धमकी देने वाले शख्स की तलाश कर रही है।

      कुछ दिन पहले भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने नोएडा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। वर्ली पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुंबई पुलिस के ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर पर कई व्हाट्सएप संदेश भेज बॉलीवुड सुपरस्टार से 2 करोड़ रुपये की मांग करने का मामला दर्ज किया था।

यह आरोप है सलमान खान पर

    इससे पहले भी झारखंड के एक व्यक्ति ने सलमान खान को धमकी भरे मैसेज भेजकर माफी मांगी थी। इस व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए मामले को निपटाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। सलमान 1990 के दशक में काले हिरण के कथित शिकार के कारण लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के निशाने पर रहे हैं।

बाबा सिद्दीकी के करीबी थे सलमान 

      कुछ दिन पहले सलमान के करीबी दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा में उनके कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी पहले कांग्रेस के नेता थे। इसके बाद वह एनसीपी में शामिल हो गए थे। उनकी हत्या 12 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्तियों ने की थी। सलमान और बाबा सिद्दीकी करीबी दोस्त थे।