WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़

Three new police stations : इंदौर में 3 नए थाने बनाने का प्रस्ताव भेजा

जगह का चयन भी कर लिया गया, शहर बढ़ने से थानों का क्षेत्र बढ़ने से परेशानी

1319
WhatsApp Image 2022 02 22 At 3.20.56 AM

Indore : शहर में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने बल बढ़ाने के साथ तीन नए थानों का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजा है। स्वीकृति के बाद थाना खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

थानों के लिए जगह का भी चयन कर लिया गया है। बाणगंगा में अभी एक थाना है, यहां दो थाने बनाए जाएंगे। एक नया थाना लवकुश चौराहा तथा दूसरा नया थाना भागीरथपुरा में बनेगा।

शहर में 35 के आसपास थाने हैं। कई थाना क्षेत्रों का कार्यक्षेत्र का दायरा अधिक होने से अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पूर्वी क्षेत्र में आने वाले बाणगंगा थाना क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ बढ़ने का मुख्य कारण इसका क्षेत्रफल अधिक होना है।

इस थाना क्षेत्र में विधानसभा एक और दो के 9 वार्ड आते हैं। लसूड़िया थाना क्षेत्र में भी विधानसभा पांच और विधानसभा सांवेर का हिस्सा आता है।

WhatsApp Image 2022 02 22 at 3.20.57 AM

बाणगंगा थाना क्षेत्र को दो भागों में विभाजित किया जाएगा। एक भाग का नया थाना लवकुश चौराहा तथा दूसरा नया थाना भागीरथपुरा में बनेगा। वर्तमान में भागीरथपुरा में थाने की पुलिस चौकी संचालित हो रही है।

आपराधिक क्षेत्र होने से यहां थाने की लंबे समय से दरकार थी। लसूड़िया थाना को विभाजित कर नया थाना निपानिया में बनाया जाएगा। यहां अभी पुलिस चौकी है। निपानिया थाना क्षेत्र में बायपास और एबी रोड का कुछ हिस्सा शामिल किया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त जोन- 2 सम्पत उपाध्याय के मुताबिक, थाना क्षेत्रों का कार्यक्षेत्र अधिक होने से तीन नए थाना भवनों की लंबे समय से दरकार थी। बाणगंगा और लसूड़िया थाने को विभाजित कर नए थाने तैयार करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है।