WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Three Parties Are no Longer a National Party : 3 पार्टियों से राष्ट्रीय पार्टियों का दर्जा छिना, AAP को मिला!

NCP, TMC और CPI अब राष्ट्रीय पार्टी नहीं, देश में इनका वोट शेयर 6% से कम!

1076
WhatsApp Image 2023 04 10 At 9.09.20 PM 696x392

Three Parties Are no Longer a National Party : 3 पार्टियों से राष्ट्रीय पार्टियों का दर्जा छिना, AAP को मिला!

New Delhi : एक महत्वपूर्ण फैसला करते हुए चुनाव आयोग ने आज तृणमूल कांग्रेस (TMC), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ पार्टी (CPI) से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया। चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (AAP) को नेशनल पार्टी का दर्जा दिया है। आयोग ने इन तीनों पार्टियों का वोट शेयर देशभर में 6% से कम होने पर ये फैसला किया। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस लिया था।

आम आदमी पार्टी (AAP) को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया। इस हैसियत के लिए AAP को गुजरात या हिमाचल में 6% से ज्यादा वोट शेयर पाने की जरूरत थी। गुजरात में AAP को करीब 13% वोट शेयर मिला। ऐसे में वह राष्ट्रीय पार्टी बनने की हक़दार हो गई। किसी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए लोकसभा या विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में 6% वोट हासिल करना जरूरी होता है। AAP इससे पहले 3 राज्यों दिल्ली, पंजाब और गोवा में 6% से ज्यादा वोट शेयर हासिल कर चुकी है।

इनको मिला राज्य पार्टी का दर्जा

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल (RLD), पश्चिम बंगाल में रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और आंध्र प्रदेश में भारत राष्ट्र समिति (BRS) को राज्य पार्टी का दर्जा दिया गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को नगालैंड में, टिपरा मोथा पार्टी को त्रिपुरा में, मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी को राज्य पार्टी की मान्यता मिली।