WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

झाबुआ जिले में दात्याघाटी में ट्रैक्टर खाई में गिरा, 3 की मौत, 20 से अधिक घायल

1112
WhatsApp Image 2025 10 19 At 19.55.48

झाबुआ जिले में दात्याघाटी में ट्रैक्टर खाई में गिरा, 3 की मौत, 20 से अधिक घायल

झाबुआ से कमलेश नाहर और प्रभाष जैन की रिपोर्ट

झाबुआ: जिले के पारा क्षेत्र में दीपावली की खुशियां तब मातम में बदल गई जब एक सड़क दुर्घटना में एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी अनुसार ग्राम सेमलखेड़ी, कलमोडा के कई ग्रामीण राजगढ हाट बाजार करने गए थे। आते वक्त दात्याघाटी पर ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर पड़ा। जिसमें 2 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्चे ने पारा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों में सेवु डिंडोड, कमल सेवु तथा अनिल खेलु शामिल है। घायलों का इलाज चल रहा है।