WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

प्रदेश भाजपा संगठन में तीन उपाध्यक्ष और दो मंत्री नए बनाए गए

2235
Pachmarhi
Election

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों में तीन उपाध्यक्ष और दो मंत्री और नियुक्त किए हैं। नागर सिंह चौहान पूर्व विधायक अलीराजपुर, श्याम महाजन बड़वानी और ब्रजराज सिंह चौहान पूर्व विधायक श्योपुर उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

इसके अलावा भिंड के केशव भदौरिया और शाजापुर के क्षितिज भट्ट को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।                            IMG 20220222 WA0088

इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी द्वारा जारी पत्र के अनुसार बड़वानी के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें राष्ट्रीय महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा बनाया गया है, को प्रदेश उपाध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया गया है।