WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

TI Transfer : इंदौर के 8 थानों के TI बदले, दो TI लाइन अटैच

1311
New Posting Of Tehsildar's

Indore : शहर के 8 पुलिस थानों के थाना प्रभारियों (TI) के आज ट्रांसफर आर्डर निकाले गए।

चंदन नगर के TI दिलीप पुरी और एमजी रोड के TI डीवीएस नागर को थानों से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक इनके खिलाफ कई मामलों में उच्च अधिकारियों को शिकायतें मिली थी।

विजय नगर के TI तहजीब काज़ी को संयोगितागंज थाने भेजने के आदेश हुए हैं। योगेश तोमर को संयोगितागंज के बजाए अब जूनी इंदौर थाने के TI होंगे। संतोष यादव को गांधी नगर से हटाकर एमजी रोड का TI बनाया गया है।

जबकि, अभय नेमा को जूनी इंदौर से चंदन नगर भेजा गया है। रविंद्र गुर्जर को रक्षित केंद्र से विजय नगर का TI बनाया गया है। रमेशचंद्र भास्करे को अपराध शाखा से गांधी नगर थाने का TI पदस्थ किया गया।