WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

TMC MP Mahua Moitra ने की दूसरी शादी, जर्मनी में दूसरे पति के साथ प्रसन्न नजर आईं

1273

TMC MP Mahua Moitra ने की दूसरी शादी, जर्मनी में दूसरे पति के साथ प्रसन्न नजर आईं. 

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने दूसरी बार शादी की है। उनके पति पिनाकी मिश्रा बीजू जनता दल के नेता हैं। वह ओडिशा के पुरी से सांसद रह चुके हैं। महुआ और पिनाकी को जर्मनी में साथ देखा गया। पहले महुआ की शादी लार्स ब्रोरसन से हुई थी, जिनसे उनका तलाक हो गया। बीजेडी के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा की पहली पत्नी कौन रहीं। बता दें कि पिनाकी मिश्रा की ने पहली शादी संगीता मिश्रा से की थी। दोनों की ये शादी 16 जनवरी 1984 को हुई थी। पिनाकी मिश्रा दो बच्चों के पिता भी हैं।

कोलकाता:तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में शादी रचा ली है। उन्होंने बीजेडी के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी रचाई है। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की। जानकारी के अनुसार, दोनों 3 मई को विवाह के बंधन में बंधे थे।

दोनों की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में महुआ और पिनाकी को एक दूसरे का हाथ पकड़े देखा जा सकता है। हालांकि, शादी को लेकर दोनों दिग्गजों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Mahua Moitra

तृणमूल कांग्रेस की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने एक बार फिर शादी रचाई है। इनके दूसरे पति पिनाकी मिश्रा भी राजनेता हैं और ओडिशा के पुरी के सांसद रह चुके हैं। पिनाकी मिश्रा बीजू जनता दल के नेता हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, हाल ही में महुआ मोइत्रा को जर्मनी में पिनाकी मिश्रा के साथ देखा गया, जिसमें वह मांग टीका और गहनों के साथ लदी नजर आई।

बता दें कि महुआ मोइत्रा की शादी डेनिश फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से हुई थी, जिनसे बाद में उनका तलाक हो गया। वह लगभग तीन साल तक वकील जय अनंत देहाद्राई के साथ रिश्ते में रहीं। रिपोर्टस के अनुसार, दो बार तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने 3 मई को चुपचाप शादी कर ली।

TMC MP Mahua Moitra  marriage

 

जानें कब हुई शादी
महुआ मोइत्रा की सीक्रेट शादी करीब एक महीने पहले 3 मई को हुई, मगर सांसद ने इस पर चुप्पी साधे रखा। जर्मनी से आई तस्वीर वायरल होने के बाद उनकी दूसरी शादी के रहस्य से पर्दा उठा। कृष्णा नगर की सांसद महुआ 50 साल की हैं जबकि उनके दूसरे पति पिनाकी मिश्रा 65 साल के हैं।

जी जिंदगी को लेकर चर्चा में
बता दें कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार नेता और सांसद महुआ मोइत्रा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा हमेशा चर्चा में रहती है।। राजनीति में अपने तीखे बयानों और मजबूत विपक्षी रुख के लिए पहचानी जाने वाली महुआ, खई बार अपने पुराने रिश्तों और निजी फैसलों को लेकर सुर्खियों में थी। महुआ मोइत्रा ने डेनमार्क के निवेशक लार्स ब्रोरसन से विवाह किया था, लेकिन यह शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली और तलाक में समाप्त हो गई। इसके बाद वह लगभग तीन वर्षों तक वकील जय अनंत देहाद्रई के साथ रिश्ते में रहीं। हालांकि बाद में यह रिश्ता भी कटुता में बदल गया और महुआ ने देहाद्रई को धोखा देने वाला प्रेमी तक कह डाला।

मर्दों के मामले में मेरी पसंद बेहद खराब रही’
नवंबर 2023 में, संसद से संभावित निष्कासन से पहले दिए गए एक इंटरव्यू में महुआ मोइत्रा ने द गार्जियन से खुलकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राजनीतिक मुद्दों पर बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी ईमानदारी से बातें साझा कीं। उन्होंने कहा था कि मर्दों के मामले में मेरी पसंद बेहद खराब रही है।

Congress: दिल्ली में तैयार 50 नेताओं के नाम जो साबित हो रहे शादी के घोड़े और लंगड़े घोड़े,कुछ को रिटायर करने का प्लान