WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

To be Husband Arrested : होने वाली पत्नी ने नकली अधिकारी की FIR करवाई   

खुद को ONGC का अधिकारी बताने वाला ठगी का महारथी निकला 

1548
WhatsApp Image 2022 05 06 At 5.47.21 PM 696x566

Guwahati : एक महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने होने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया। युवक नकली पहचान बताकर इस महिला सब इंस्पेक्टर से शादी करना चाहता था। उसने पहले भी कई महिलाओं से इस तरह ठगी की थी।

लेकिन, मामला खुलने के बाद महिला सब इंस्पेक्टर ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में भेज दिया।

सब इंस्पेक्टर जोनमणी राभा ने बताया कि माजुली में पोस्टिंग के दौरान उसकी मुलाकात जनवरी, 2021 में राणा पगग से हुई थी।

WhatsApp Image 2022 05 06 at 5.47.20 PM

पहले दोनों की दोस्ती हुई फिर वे करीब आ गए, तब उसने अपने आपको (राणा पगग) ने खुद को ONGC में जनसंपर्क अधिकारी बताया था।

इस दौरान उसने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद दोनों के परिवार मिले और अक्टूबर, 2021 में सगाई कर ली। नवंबर, 2022 में दोनों की शादी तय की गई थी।

महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीन लोग मेरे पास आए और उन्होंने राणा पगग के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने मेरी आंखे खोल दीं। उन्होंने कहा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

यह मामला असम के नगांव जिले का है। यहां के थाने में महिला सब इंस्पेक्टर जोनमणि राभा ने अपने मंगेतर राणा पगग को गिरफ्तार किया है। उस पर फर्जी पहचान दिखाकर शादी करने, लाखों रुपए की ठगी का आरोप है।

जोनमणि ने बताया कि उसे जनवरी, 2022 से ही पगग के काम करने के तरीके पर शक होने लगा था। इसके बाद उसने जांच-पड़ताल शुरू की तो सामने आया कि पगग कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है।

पता चला कि वह ONGC में भी कार्यरत नहीं है। वह एसयूवी गाड़ी से चलता था और अपने साथ ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी भी रखता था, जिससे वह अधिकारी लगे।