WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

‘Toskus’ Fired Employees : आईटी कंपनी ‘टॉस्कस’ ने 300 कर्मचारियों को निकाला, भारी हंगामा हुआ!

1375
WhatsApp Image 2025 01 10 At 17.49.44

‘Toskus’ Fired Employees : आईटी कंपनी ‘टॉस्कस’ ने 300 कर्मचारियों को निकाला, भारी हंगामा हुआ!

कंपनी ने इसका कारण प्रोजेक्ट बंद होना और जांच बताया!

Indore : आईटी और बीपीओ कंपनी टास्कस के कर्मचारियों को तगड़ा झटका लगा। कंपनी ने अचानक करीब 300 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने बुधवार की रात को हंगामा कर दिया। जब कर्मचारियों ने कारण पूछा तो कंपनी की ओर से प्रोजेक्ट का बंद होना और जांच का कारण बताया। इसके बाद कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ये सही कारण नहीं है। वहीं कंपनी ने इस कदम को नियमों और एग्रीमेंट के आधार पर सही ठहराया। हालांकि, कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी नियमित तौर पर किसी न किसी बहाने से सैकड़ों कर्मचारियों को प्रोजेक्ट खत्म होने पर नौकरी से निकाल देती है। इस बार भी, कंपनी ने जांच के नाम पर उन्हें निकाला। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी फर्जीवाड़े के आरोपों का सहारा लेकर उन्हें सजा दे रही है, जबकि उनका कोई दोष नहीं था।

WhatsApp Image 2025 01 10 at 17.51.04

अचानक नौकरी से निकालने के बाद कर्मचारियों की स्थिति गंभीर हो गई। कर्मचारियों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि इस संकट में वे और उनके जैसे कई लोग गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। घर का खर्च, ईएमआई और परिवार की जिम्मेदारियां अब उनके लिए चुनौती बन गई। कुछ कर्मचारियों ने अपनी स्थिति को इतना गंभीर बताया कि उन्होंने आत्महत्या तक के विचार किए। एक कर्मचारी ने बताया कि उनकी टीम एक बिटकॉइन कंपनी के लिए काम कर रही थी। लेकिन, टीम के दो लोगों के द्वारा किए गए फर्जीवाड़े के कारण पूरा प्रोजेक्ट प्रभावित हुआ।

इसके बाद एचआर ने सभी कर्मचारियों को एक मैसेज भेजकर ऑफिस न आने की सूचना दी और उनके पहचान पत्र व अन्य सामान जमा करने को कहा। कंपनी ने 8.1 एग्रीमेंट का हवाला देते हुए 13 दिन का नोटिस दिया। जबकि, नियमानुसार 90 दिन का नोटिस दिया जाना चाहिए था। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कोई गलती नहीं की, लेकिन फर्जीवाड़े के आरोप में उन्हें सजा मिल रही है।