WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Tourism Quiz Compitition 2022: MP के सभी 52 जिलों में पहला चरण शनिवार को

राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 29 सितंबर को

1730

Bhopal: प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2022 का पहला चरण शनिवार, 10 सितंबर 2022 को सभी 52 जिलों में आयोजित होगा। सभी जिलों से लगभग 7 हजार 831 स्कूलों के 23 हजार 493 छात्र प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

लिखित परीक्षा के पहले चरण में पर्यटन, पुरातत्व और संस्कृति पर आधारित 100 प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 6 टीमें दूसरे चरण की मल्टीमीडिया क्विज में सम्मिलित होंगी। मल्टीमीडिया क्विज में तीन विजेता टीमों और उपविजेता टीमों को निशुल्क टूर पैकेज के कूपन और मेडल दिए जायेंगे।

प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 29 सितंबर 2022 को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में होगी। हर जिले से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। सभी जिलों में पर्यटन क्विज प्रतियोगिता उत्सव के रूप में आयोजित होगी। जिसमें लिखित परीक्षा के बाद विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार और भोजन कराया जाएगा। सभी जिलों में पंजीयन के अनुसार समस्त प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिए जायेंगे।