WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Tourist Bus और Truck में टक्कर, 15 की मौत – Accident में बस और ट्रक के परखच्चे उड़े

1203
WhatsApp Image 2021 10 07 At 6.11.25 AM 696x391

बाराबंकी। आज सुबह उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 की मौत हो गई। यह हादसा एक Tourist Bus (टूरिस्ट बस) और Truck (ट्रक) की टक्कर से हुआ। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस और ट्रक दोनों तेज रफ्तार में थे, तभी सामने से एक मवेशी के आ जाने से बैलेंस बिगड़ गया और टक्कर हो गई। ये हादसा किसान पथ रिंग रोड पर हुआ।

देवा थाना के बबुरी गांव के पास एक टूरिस्ट बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक बालू रेत से लदा था। बस में 70 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 15 लोगों की मौत हो गई। बाराबंकी के SP और DM यमुना प्रसाद ने बताया कि 11 घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। 4 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और 14 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इस हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं।

हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है। क्योंकि, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर जेसीबी भी पहुंची, जिसकी मदद से बस और ट्रक को अलग-अलग किया गया। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों के ही परखच्चे उड़ गए। बस और ट्रक का अगला हिस्सा कबाड़ में तब्दील हो चुका है। वहीं, पुलिस भी जांच में जुट गई है।

मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया। इसके साथ ही घायलों को भी 50 हजार रुपए की मदद की घोषणा की है।