WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Town Planning Scheme : टीपीएस योजनाओं के तहत भूखंडों का कब्जा और वितरण तेज, IDA को सौंपे दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी

636
WhatsApp Image 2025 05 22 At 20.49.23

Town Planning Scheme : टीपीएस योजनाओं के तहत भूखंडों का कब्जा और वितरण तेज, IDA को सौंपे दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी

देखिए आदेश, अधिकारियों के प्रभारों में भी बदलाव किया गया!

Indore : इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न टीपीएस (टाउन प्लानिंग स्कीम) योजनाओं के अंतर्गत भूखंडों का चिन्हांकन और भू-धारकों को कब्जा सौंपने की प्रक्रिया अब तेज़ी से आगे बढ़ेगी। इस दिशा में जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लेते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों को विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी है।

संयुक्त कलेक्टर प्रिया पटेल तथा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रियंका चौरसिया को इंदौर विकास प्राधिकरण में पदस्थ किया गया है। इन दोनों अधिकारियों को टीपीएस योजना के तहत चिन्हांकन, कब्जा वितरण एवं इससे जुड़े अन्य प्रशासनिक कार्यों की देखरेख का दायित्व सौंपा गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि योजनाओं को तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए ताकि लाभार्थियों को शीघ्र भू-अधिकार प्राप्त हो सकें।

प्रभारी डिप्टी कलेक्टर का प्रभार विनोद राठौर को सौंपा गया है। प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रियंका चौरसिया के वर्तमान प्रभार को अब डिप्टी कलेक्टर विनोद राठौर को आगामी आदेश तक सौंप दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।