WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Tractor Tiranga Rally: पेटलावद में 100 से अधिक ट्रैक्टर की तिरंगा रैली, मिनिस्टर और कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

2986

Tractor Tiranga Rally: पेटलावद में 100 से अधिक ट्रैक्टर की तिरंगा रैली, मिनिस्टर और कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

झाबुआ से अमित शर्मा की रिपोर्ट 

झाबुआ: राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत झाबुआ जिले के पेटलावद में विशाल ट्रैक्टर और पैदल रैली का आयोजन किया गया।

कृषि मंडी क्षेत्र में केबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग निर्मला भूरिया द्वारा तिरंगा प्रतिज्ञा दिलाई गई जिसमे तिरंगे के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को प्रदर्शित किया गया है।

IMG 20240814 WA0034 scaled

इसी के साथ केबिनेट मंत्री भूरिया और कलेक्टर नेहा मीना द्वारा 100 से अधिक ट्रैक्टरो की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में केबिनेट मंत्री और कलेक्टर स्वयं ट्रेक्टर के माध्यम से सम्मिलित हुए।

गायत्री मंदिर से कलेक्टर नेहा मीना ने पैदल तिरंगा यात्रा में भाग लिया जिसका समापन श्रदांजलि चौक पर हुआ। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद अनिल कुमार राठौर एवं समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।