WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Traffic Police Campaign : यातायात पुलिस का सघन अभियान, नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, हूटर, मोडिफाईड सायलेंसर, रांग साइड पर 2438 चालान!

नियम पालन पर वाहन चालकों की सराहना भी, उल्लंघन पर कार्यवाही भी!

701

Traffic Police Campaign : यातायात पुलिस का सघन अभियान, नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, हूटर, मोडिफाईड सायलेंसर, रांग साइड पर 2438 चालान!

Indore : शहर के सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा पलासिया, रेडिसन, टॉवर, चाणक्यपुरी चौराहा पर 27 मार्च से सघन यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा नियमों का पालन करने वाले वाहन चालको को फूल, चॉकलेट देकर सराहना की जा रही। जिम्मेदार वाहन चालकों द्वारा अभियान की प्रशंसा भी की गई। उन्होंने नियमो का पालन करने के फायदे भी बताए।

IMG 20250403 WA0022

यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र, चौराहों पर भ्रमण कर यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारियों/ अधिकारियों को प्रति दिन दिशा निर्देश दिए जा रहे है। इस मुहिम के दौरान अभी तक बिना नंबर या स्टाइलिश नंबर प्लेट पर 892, मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले 93, अनाधिकृत हूटर 15, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 188, तीन सवारी बैठाने वाले 157, रेड लाइट का उल्लंघन करने 264, ब्लेक फ़िल्म 215, बिना हेलमेट 1261, बिना सीट बेल्ट 77, नो पार्किंग 57, वाहनों में इमरजेंसी लाइट का अनाधिकृत उपयोग पर 5 वाहनों पर सहित अन्य धाराओं में कुल 2438 चालान नियमों का उल्लंघन करने पर बनाए।

यातायात पुलिस द्वारा चौराहो पर माइक से अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन में सहयोग की अपील भी की गई। अभियान के दौरान यातायात प्रबंधन मित्रो द्वारा चौराहों पर सेवा दी जा रही। कई वाहन चालक जिम्मेदारी पूर्वक इस अभियान में सहयोग देते हुए, नियमो का पालन भी करने लगे है।