WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Tragic Accident in Bhopal: चौराहे पर बस ने पीछे से आकर मारी टक्कर, लेडी डॉक्टर समेत 2 की मौत,कई घायल,डॉक्टर की जून में थी शादी

2183
WhatsApp Image 2025 05 12 At 14.50.00

 

Tragic Accident in Bhopal: चौराहे पर बस ने पीछे से आकर मारी टक्कर, लेडी डॉक्टर समेत 2 की मौत,कई घायल,डॉक्टर की जून में थी शादी

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज दोपहर में एक स्कूल बस ने बाणगंगा चौराहे पर रेड सिग्नल पर खड़े लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें एक लेडी डॉक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बताते हैं स्कूल बस एक शादी समारोह से लौट रही थी। इसमें कई महिलाएं सवार थीं। हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। हादसे के पहले ड्राइवर हटो-हटो चिल्ला रहा था, लेकिन देखते-देखते ही भीषण दुर्घटना हो गई।

एक्सीडेंट का वीडियो देखने से लग रहा है कि स्कूल बस का ब्रेक फेल हो गया। बस ने बाणगंगा चौराहे के रेड सिग्नल पर खड़े लोगों को पीछे से टक्कर मारी है। इसमें बस ने करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

बस ने दर्जनभर से ज्यादा वाहनों को लिया चपेट में
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल बस की रफ्तार बहुत तेज थी। सिग्नल पर रेड लाइट थी। बस बाणगंगा घाटी से नीचे उतरते हुए एक दर्जन से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में लिया। एक लेडी डॉक्टर बस के नीचे फंसकर आगे तक घिसटती रही। मौके से दो लोगों के शव को बाहर निकाला गया। हादसे होते ही आसपास के लोगों ने राहत बचाव कार्य चलाया।

लेडी डॉक्टर की अगले महीने थी शादी
हादसे में आयशा खान नामक बीएएमएस डॉक्टर की मौत हो गई। मुल्ला कॉलोनी की रहने वाली आयशा जेपी हॉस्पिटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। डॉक्टर हॉस्पिटल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गईं।

मां को कार्ड बांटते वक्त मिली मौत की सूचना
आयशा के पिता जाहिद खान जबलपुर में इंडियन बैंक में मैनेजर हैं। आयशा का एक छोटा भाई है। अगले महीने 14 जून को आयशा की शादी थी। मां रिश्तेदारों को कार्ड बांट रही थीं, इसी दौरान बेटी की मौत की सूचना मिली।

हादसे में गंभीर रूप से घायल रईस और फिरोज मजदूर हैं। वे एक ही बाइक पर सवार थे। उन्हें पहले हमीदिया अस्पताल ले जाया गया था। फिर परिजन प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए।