WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Tragic Accident: बाइक से टक्कर के बाद पलटी पिकअप, चार बारातियों की मौत, 20 घायल!

652

Tragic Accident: बाइक से टक्कर के बाद पलटी पिकअप, चार बारातियों की मौत, 20 घायल!

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गड़ा रोड पर बारातियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप के नीचे दबने से चार बारातियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, सीधी जिले के बहेरा डोल के मझौली से बैगा परिवार के लड़के की बारात देवलौंद के करौंदिया गांव आई थी। विवाह समारोह के बाद पिकअप सवार बाराती वापस मझौली लौट रहे थे, इस दौरान करौंदिया गड़ा रोड पर सामने से आ रही बाइक से पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे के बाद पिकअप पलट गई, जिसके नीचे कई बाराती दब गए। लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

थाना प्रभारी डीके दहिया के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से घायल चार बारातियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों का चल रहा इलाज
प्राप्त सूत्रों के  अनुसार  घायलों का उपचार चल देवलौंद अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही ब्यौहारी से एंबुलेंस मौके पर भेजी थी। उन्होंने कहा कि मैं भी मौके पर पहुंच रहा हूं