WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Tragic Road Accident: नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, 5 लोगों की मौत, 6 घायल

1771
WhatsApp Image 2026 04 27 At 10.58.44

Tragic Road Accident: नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, 5 लोगों की मौत, 6 घायल

चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

Tragic Road Accident: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा की खबर आ रही है। देर रात इस मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक कार के टकराने के दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में देर रात बड़ा हादसा होने के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। घटना माखननगर थाना क्षेत्र की है। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीएम के बाद सभी शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेंद्रवाड़ी और माखननगर के निवासी एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बुधनी से लौट रहे थे। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब एक से दो बजे के बीच नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा गांव के पास उनकी टवेरा गाड़ी अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि क्रॉसिंग के दौरान टवेरा अनियंत्रित होकर ट्रॉली के साइड में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 6 से 7 घायलों का इलाज जारी है। नर्मदापुरम पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, शुरुआती तौर पर हादसे की वजह कम दृश्यता या चालक की लापरवाही मानी जा रही है, हालांकि असली कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जिला अस्पताल में रातभर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। शादी से लौट रही खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं।