WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Tragic Road Accident: धार में पिकअप वाहन पलटी,12 की मौत,15 लोग गंभीर घायल

866

Tragic Road Accident: धार में पिकअप वाहन पलटी,12 की मौत,15 लोग गंभीर घायल

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

धार। धार मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर चिकलिया फाटे पर एक अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलटी खा गया, इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई वहीं 13 से 15 लोग गंभीर घायल है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर किया गया। मृतक तिरला क्षेत्र के सेमलिया, नयापुरा, जलोखिया, व सुलतानपुर के बताए जा रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिले के बग्गड से मजदूरी करके पिकअप वाहन से 35 मजूदर अपने घर जा रही थे तभी चिकलिया फाटे के समीप अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलटी खा गया और दूरी लेन में जा पहुंचा तभी सामने से आ रही स्कार्पियो वाहन से भीषण टक्कर हो गई इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं करीब 13 से 15 लोगों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में लगाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी एवं डीआईजी मयंक अवस्थी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। वहीं तिरला पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में डॉक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि करीब 35 के आसपास हमारे पास अभी जो है वो पेशेंट आए हैं जिसमें 12 लोग जो हैं वो मृत हैं कई लोगों की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई उनकी पहचान नहीं की जा सकी।