WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Train Stoppage Changed: MP में 4 ट्रेनों का डेढ़ माह तक इटारसी नहीं, नर्मदापुरम होगा स्टापेज

10179

Train Stoppage Changed: MP में 4 ट्रेनों का डेढ़ माह तक इटारसी नहीं, नर्मदापुरम होगा स्टापेज

जानिए इन ट्रेनों के नाम और गाड़ी संख्या

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

इटारसी: पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल अंतर्गत आने वाले इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर वॉशेबल एप्रान का निर्माण कल 29 सितंबर से शुरू हो रहा है जो आगामी 45 दिनों तक चलेगा। इस कार्य के चलते निम्नलिखित साप्ताहिक ट्रेनों का इटारसी स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से रद्द कर नर्मदापुरम स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी ने दी है। यह परिवर्तन 6 ट्रिप्स के लिए प्रभावी रहेगा।

प्रभावित ट्रेनें होंगी:

1. गाड़ी संख्या 12923/12924 डॉ. अम्बेडकर नगर – नागपुर – डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस
2. गाड़ी संख्या 20917/20918 इंदौर – पुरी – इंदौर एक्सप्रेस
3. गाड़ी संख्या 12153/12154 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – रानी कमलापति – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
4. गाड़ी संख्या 11407/11408 पुणे – लखनऊ जंक्शन – पुणे एक्सप्रेस
यात्रीगण से कहा जा रहा है कि वे कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।