WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

MP में तबादले की टाइमलाइन 24 घंटे बढ़ी

56
WhatsApp Image 2026 06 16 At 2.51.44 PM 1

MP में तबादले की टाइमलाइन 24 घंटे बढ़ी

भोपाल: मध्य प्रदेश में शासकीय विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले की टाइमलाइन 24 घंटे बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने आज यानी 16 जून की रात आज 12:00 बजे तबादले करने की छूट दी है। यानी यह भी कहा जा सकता है कि आज रात 12:00 तक शासकीय पोर्टल पर तबादले अपलोड होते रहेंगे। कैबिनेट बैठक में तबादलों की डेट अब और आगे नहीं बढ़ने पर आम राय बनी। इसलिए केवल एक दिन यानी आज रात 12 बजे तक शासकीय पोर्टल पर तबादले आदेश अपलोड किए जा सकेंगे।

दरअसल आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में यह मामला भी सामने आया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष मंत्रियों ने तबादले की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के आग्रह पर 24 घंटे और छूट देने पर सहमति व्यक्त की। अब प्रदेश में सामान्य तबादले आज रात यानी 16 जून की रात 12:00 तक हो सकेंगे। इससे पहले यह टाइमलाइन कल 15 जून रात 12:00 तक के लिए निर्धारित थी।